नईदिल्लीलीक्स (22 July)। स्पाईवेयर पेगासस के जरिये जासूसी के मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हमले तेज कर दिए हैं। आज देशभर में कांग्रेस इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
पुलिस बल तैनात
कांग्रेस का सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकालने का कार्यक्रम है। लेकिन लखनऊ मेंं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मार्च निकालने से पहले ही हाउस अरेस्ट यानि नजरबंद कर लिया गया है। लखनऊ के विधायक निवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भारत में भी हो जांच
उधर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि जब फ्रांस में इस मामले की जांच हो सकती है तो भारत में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा कराई जाए। कांग्रेस ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया है।