आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने अन्य व्यापार मंडलों को जोड़ लिया है। अब व्यापारी एकता…।
आगरालीक्स(01 August 2021 Agra News)…उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विस्तार करते हुए नौलक्खा सदर, अजीत नगर और सुभाष नगर कमेटी को अपने साथ जोड़ लिया है। इन कमेटियों के साथ जुड़ने पर अब व्यापारी अपने हक के लिए और मजबूती से संघर्ष कर सकेंगे।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
नौलक्खा कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, महामंत्री पुनीत मित्तल,
कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, अजीत नगर में अध्यक्ष अजय नोतनानी, महामंत्री संजय कुमार नोतनानी, कोषाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा और सुभाष बाज़ार में
अध्यक्ष पुनीत सिंघल, महामंत्री सुनील मित्तल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष निर्मल जैन, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, जिला मंत्री सुनील जैन ने सभी का स्वागत किया।
व्यापारियों की लड़ाई अब मजबूती से लड़ी जाएगी
जिलाध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि इन सभी के आने से व्यापार मंडल और मजबूत हुआ है। सभी सदस्यों का सहयोग लेकर व्यापार में आने वाली दिक्कतो का समाधान खोजा जाएगा। अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। महासचिव गिर्राज अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल शुरू से ही व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। इन सभी सदस्यों के आने से मंडल की सक्रियता और बढ़ जाएगी।

वरिष्ठों ने साझा किए अनुभव
युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ने बताया कि धीरे—धीरे अन्य व्यापारियों को मंडल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि रमन गोयल, चुन्नीलाल गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, हरिओम् अग्रवाल, रविंद्र बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए क्या काम किए जाएं, इन्हें बताया।

ये रहे मौजूद
जिला मंत्री डीसी मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दीपक शर्मा, पीपल मंडी के अध्यक्ष कमल छाबड़िया, शाहदरा के किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, जिला मंत्री सुलेमान, राजेंद्र कुमार, जिला मंत्री सुदेश अग्रवाल, कमला नगर के योगेश रखवानी, सुनील बुधरानी, बेलनगंज के राम पाराशर, काला महल के कन्हैया लाल, घनश्याम दास खेरागढ़ के रामबाबू अग्रवाल, संजय मित्तल, फतेहपुर सीकरी से राकेश शकरपुरिया, शमसाबाद से महावीर शर्मा, एत्मादपुर से राम प्रताप सिंह तोमर, मुकीम फरीदी, फतेहाबाद से आनंद गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, शाहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक रामानी, भारत पुरसनानी, नितिन छाबरा मौजूद रहे।