Wednesday , 22 July 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Now 2000 liters of oxygen per minute production in JNMC # aligarh
अलीगढ़ लीक्सएजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Now 2000 liters of oxygen per minute production in JNMC # aligarh

171

अलीगढ़लीक्स… ( 1 August ) । एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री केयर्स ;प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष के माध्यम से स्थापित एक और उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया गया। यह संयंत्र तीसरी कोविड लहर की संभावना की पृष्ठभूमि में लोगों को और अधिक राहत प्रदान करेगा।

उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ;जेएनएमसी के जैदी ब्लॉक में एक समय में 200 से अधिक रोगियों के लिए प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम संयंत्र का उद्घाटन किया।

ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि यह जेएनएमसी में प्रारंभ होने वाला दूसरा उच्च क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र है। यह रेस्पिरेटरी आईसीयूए पीडियाट्रिक वार्ड और आईसीयूए मेडिसिन वार्डए पल्मोनोलाजी वार्डए कोरोनरी केयर यूनिट और सीसीयू को आक्सीजन की आपूर्ति करेगा।

एक और प्लांट शीघ्र मिलेगाः कुलपति

उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड के तहत एक और उच्च क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के अगले तीन दिनों के भीतर जेएनएमसी में प्राप्त होने की उम्मीद है। एक सप्ताह में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

जून में किया था उद्घाटन

प्रोफेसर मंसूर ने बताया कि जून में उद्घाटन किया गया पहला ऐसा आक्सीजन प्लांट जर्मनी से एएमयू के चांसलर डा० सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की उदार भेंट के बाद आयात किया गया था।

तरल ऑक्सीजन की आत्मनिर्भर हो सकेंगे

डा० ओबैद ए सिद्दीकी; नोडल अधिकारीए ऑक्सीजन गैस प्लांट ने कहा कि यह संयंत्र तरल ऑक्सीजन पर हमारी निर्भरता को कम करेगा और ऑक्सीजन पैदा करने के मामले में हमें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इन ऑक्सीजन संयंत्रों के उद्घाटन के साथ जेएनएमसी के पास अब एक बार में लगभग 2000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने की क्षमता है। इस तरह का तीसरा संयंत्र इन.हाउस ऑक्सीजन उत्पादन को और बढ़ाएगा।

यह रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में प्रोफेसर राकेश भार्गव ;डीनए मेडिसिन संकाय प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ; प्रिंसिपल जेएनएमसीद्धए प्रोफेसर हारिस मंजूर ;चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एम एम सुफियान बेग ;प्रिंसिपल जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अध्यक्ष पूर्व छात्र मामलों की समिति प्रोफेसर मोहम्मद रिहान ;एमआईसीए बिजली विभाग और सभी उप चिकित्सा अधीक्षक भी उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!