आगरालीक्स.. (Agra News 1st August)आगरा में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी से नौ करोड की कीमत का 19 किलो सोना लूटने के मामले में दो ज्वैलर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस टीम कर रही पूछताछ।
आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में 17 जुलाई को दिनदहाडे बदमाशों ने कर्मचारियों को बंंधकर बनाकर लूट की। बदमाश 19 किलोग्राम सोना और छह लाख कैश लेकर फरार हो गए। गोल्ड के बॉक्स में जीपीएस लगा होने के कारण दो घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड में दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश की मौत हो गई। मगर, सरगना नरेंद्र लाला सहित दो बदमाश फरार चल रहे हैं। लूटा हुआ गोल्ड भी पूरा बरामद नहीं हुआ है।
एटा के दो ज्वैलर्स को पुलिस ने उठाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को आगरा की एसओजी की टीम ने एटा के व्यस्त बाजार बाबगंज में छापा मारा। यहां से एसओजी की टीम ने दो ज्वैलर को उठाया है, इन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद हिरासत में लेकर पुलिस दोनों ज्वैलर को आगरा ले आई है। पुलिस को सुराग मिले हैं कि मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से लूटा गया सोना बेचा गया है, इसी सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी व्यापारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, साथ ही फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड के भी प्रयास किए जा रहे हैं।