आगरालीक्स..(Agra News 4th August) आगरा में चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, कई गांवों का संपर्क टूटा, यमुना का जलस्तर बढने पर दयालबाग की कॉलोनियों में अलर्ट।
आगरा में चंबल का जलस्तर लगातार बढता जा रहा है, चंबल का जल स्तर 130 को पार कर चुका है, खतरे के निशान तक जलस्तर पहुंचने के बाद कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इसके लिए अलर्ट किया गया है। 10 गांवों का संपर्क टूटने के बाद प्रशासन की टीम इंतजाम करने में जुटी है।
मोटर बोट से परीक्षा देने पहुंची छात्रा
बाह के भटपुरा निवासी महेश यादव की बेटी प्रभा यादव भदावर डिग्री कॉलेज की बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। उसे बुधवार को अंग्रेजी की परीक्षा देनी थी, ऐसे में मंगलवार को मोटर बोट से उसे गांव से बाहर निकाला गया और खेरा राठौर में वह अपने परिचित के घर पहुंच गई। यहां से वह बुधवार को परीक्षा देने जाएगी।
यमुना में बढ रहा जलस्तर
गौकुल बैराज से लगातार पानी छोडा जा रहा है, इससे आगरा में यमुना का जल स्तर बढने लगा है। दयालबाग में यमुना किनारे बनी कॉलोनियों में अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि आगरा में यमुना का जलस्तर 492 फीट है, यह खतरे के निशान से नीचे है।