आगरालीक्स.(Agra News 6th August). आगरा में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने दबिश दी, घर से फरार, छठवीं शादी की।
आगरा के थाना मंटोला में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी नगमा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराते हुए दावा किया है कि तलाक लिए बिना ही पूर्व मंत्री ने छठवीं शादी कर ली है। वे शादी को रुकवाने पहुंची तो भगा दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री चौधरी बशीर अरेस्ट नहीं हुआ है।
दबिश देने पहुंची पुलिस, फरार
मंटोला थाना के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को अरेस्ट करने के लिए घर पर दबिश दी लेकिन वे घर से फरार हो गए। उनके रिश्तेदारों से पूछताछ करने के साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।