आगरालीक्स.(News 7th August). आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में लगी आग, कार चलकर स्वाह, कार सवारों ने कूंदकर बचाई जान।
शनिवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद के नसीरपुर में दौडती कार में आग लग गई, कार को रोका तब तक आग की लपटें बेकाबू हो गईं। कार की लपटों के बीच से कार सवारों ने कूंदकर जान बचाई। कुछ ही देर में देखते ही देखते कार जलकर स्वाह हो गई।
कार जलकर स्वाह
कार सवार कूंद गए, कार से आग की लपटें उठने लगी, आग बुझाई नहीं जा सकी और कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई। कार में तीन लोग सवार थे और दिल्ली से वाराणसी जा रहे थे।