Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Theft in broad daylight from IPL cricketer’s house#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Theft in broad daylight from IPL cricketer’s house#agranews

133

आगरालीक्स(07th August 2021 Agra News)…आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन के घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद…।

पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर
कमलानगर थाना के बल्केश्वर में आईपीएल किक्रेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन के घर से दिनदहाड़े चोरी हुई है। चोर मकान से तजेंद्र सिंह ढिल्लन की स्मार्ट वाच, मोबाइल और उनकी मां का मोबाइल भी ले गए। 24 घंटे बाद भी कमलानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित किक्रेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन ने इसकी शिकायत कमलानगर थाना पर सुबह ही कर दी थी।

चोर की करतूस सीसीटीवी में कैद
बल्केश्वर निवासी तजेंद्र सिंह ढिल्लन क्रिकेटर हैं। वह रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। सन् 2018 के आईपीएल में मुम्बई इंडियंस का हिस्सा रहे और सन् 2020 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा बने। तजेंद्र सिंह ढिल्लन का कहना है, शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे एक चोर मकान में घुस आया। चोर मकान से मेरा मोबाइल, पर्स स्मार्ट वॉच और मां का मोबाइल ले गया। वारदात के बाद चोर पैदल ही काफी दूर तक गया है। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चोर पहले एक दूध की दुकान पर खड़ा देखा गया। उसके बाद फिर वह वारदात करके पैदल ही चला गया।

घटना के बारे में जानकारी देते आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन

मोबाइल में थे कई बड़े क्रिकटरों के नंबर
क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन का कहना है कि चोरी गए मोबाइल में 1100 नंबर दर्ज थे। इनमें तमाम बड़े नेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेटर के पर्सनल मोबाइल नंबर थे, जो जिंदगी भर की कमाई थी। दोबारा से खिलाड़ियों और अन्य के मोबाइल नंबर जुटाना मुश्किल है।

शिकायत पर जांच, चोर की पहचान शुरू
क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन का कहना है कि चोर की शिकायत कमलानगर थाना पर की थी। इस बारे में कमलानगर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और तलाश की जा रही है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!