Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks 42 thousand applications within a week of launch of Ujjwala scheme#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

42 thousand applications within a week of launch of Ujjwala scheme#agranews

191

आगरालीक्स(25th August 2021 Agra News)… उज्जवला योजना की लांचिंग के एक हफ्ते में ही आवेदकों की संख्या की भरमार। इस बार चूल्हा भी मिल रहा फ्री। पहला रीफिल भी नि:शुल्क।

लगभग 42 हजार आवेदन
उज्जवला योजना—2 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते की थी। इसके बाद से ही आगरा जिले में उज्जवला योजना के तहत आवेदन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह है कि आगरा जिले में आवेदकों की संख्या 42 हजार के लगभग हो गई है। अब इनके कागजात चेक किए जा रहे हैं।​ रिकॉर्ड जांचें जा रहे हैं। #agranews

तेजी से चल रही जांच
आगरा जिले में उज्जवला योजना के नोडल अधिकारी बृजराज मीणा बताते हैं कि यह देखा जा रहा है कि परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम एलपीजी कनेक्शन तो नहीं हैं। सभी औपचारिकताओं की जांच तेजी से चल रही है। जैसे ही सूची फाइनल होगी, चूल्हा और गैस सिलेंडर दे दिया जाएगा। #agraleaksnews

आवेदन के साथ नहीं देना रुपया
नोडल अधिकारी बृजराज मीणा ने बताया कि आवेदन के साथ एक भी रुपया देना नहीं है। इस बार गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा फ्री दिया जा रहा है। पहली रीफिल भी नि:शुल्क है। आवेदन के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई को भी कम किया गया है। बाहर से आने वाले श्रमिक जो आगरा में काम कर रहे हैं, व्यक्तिगत घोषणा के आधार पर उनका आवेदन हो जाएगा। #agraleaks.com

पूछताछ को आ रहे आवेदक
गैस वितरक ने बताया कि उनके पास उज्जवला के आवेदन को लेकर काफी इंक्वाइरी आ रही हैं। सरकार ने इस बार योजना को पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है। आवेदन आ चुके हैं। जैसे ही उच्च स्तर से निर्देश मिल जाएंगे, पात्रों को उज्जवला के चूल्हे और सिलेंडर प्रदान कर दिए जाएंगे।

वर्तमान में दस लाख एलपीजी कनेक्शन
गैस कंपनी अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी की पहुंच के मामले में आगरा संतृप्ति के स्तर से ऊपर चल रहा है। यहां पर लगभग 120 फीसदी कनेक्शन का स्तर चल रहा है। वर्तमान में जनपद में लगभग दस लाख एलपीजी कनेक्शन हो चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!