आगरालीक्स..(Agra News 8th September). आगरा के सेंट फ्रांसिस और सेंट पैट्रिक्स स्कूल में कराया अवैध निर्माण, एडीए ने 1 करोड 80 लाख का शमन शुल्क जमा करने आदेश।
आगरा के सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज वजीरपुरा में नक्शा पास होने से पहले ही निर्माण शुरू करा दिया गया। इस मामले की शिकायत एडीए उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पैंसिया से की गई, इस मामले में सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज प्रशासन पर 10 लाख शमन शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है।

सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिकंदरा पर 1. 75 करोड का शमन शुल्क
वहीं, सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिकंदरा में अवैध तरीके से स्कूल का गेट बनाने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। इस मामले में एडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गेट को सील कर दिया। यह गेट कॉलोनी के रास्ते में खुल रहा था। स्कूल प्रशासन ने निर्माण का शमन कराने के लिए आवेदन किया। एडीए ने 1 .75 करोड शमन शुल्क लगाया है।