आगरालीक्स..(Agra News 18th September) आगरा में बारिश से ठंड का मौसम हो गया है, डॉक्टरों की सलाह, वायरल बुखार का खतरा बढा, डेंगू के छह नए केस मिले।
आगरा में 48 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है और बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकली है, इससे ठंड लगने लगी है। एसी कूलर और पंखे भी बंद करने पड रहे हैं। वहीं, बारिश होने से वायरल बुखार फैलने का खतरा बढ गया है। इस मौसम में लापरवाही से बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बुखार आ सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग डॉ नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को बारिश में न भीगने दें, इस मौसम में बारिश में भीगने से सर्दी जुकाम और बुखार आ सकता है। डेंगू के साथ ही मलेरिया और वायरल भी फैला हुआ है, इसलिए सतर्क रहें।

आगरा में 24 घंटे तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है, इससे तापमान में और गिरावट आएगी। 20 सितंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। 21 से 24 सितंबर तक बारिश हो सकती है।