स्पोटर्सलीक….140 दिन ब्रेक के बाद आईपीएल 2021 यूएई में शुरू. नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, हार्दिक पांडया. सुपरकूल लुक में नजर आ रहे धोनी
140 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 का सीजन रविवार से यूएई में शुरू हो गया. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में लोगों का उत्साह चरम पर है. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुपरकूल लुक में दिखाई दे रहे हैं. उनका हेयरस्टाइल काफी प्रभावित करने वाला है. पहले मैच में दर्शकों को अगर कुछ निराशा है तो इस बात की कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी हिटमैन इस मैच को नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर कीरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं.इस मैच की शुरुआत चेन्नई के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई. अभी दिल्ली के 12 और चेन्नई के 10 अंक हैं. चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है, लिहाजा एक समान अंक होने पर वह दिल्ली से आगे निकल जाएगी. वहीं, मुंबई की टीम जीत की स्थिति में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. मुंबई के अभी 8 अंक हैं.