आगरालीक्स(23rd September 2021 Agra News)… सोने की कीमतें गिरी. चांदी में भी नरमी आई. जानिए आज के सोने—चांदी के भाव.
वायदा बाजार में सोने के दाम आज गिरावट के साथ खुले। सोना सुबह 46439 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो थोड़ी तेजी के साथ 46473 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। आज के कारोबार में करीब दो सौ रुपये की तेजी देखी गई।

चांदी में आज नरमी का रुख रहा। सुबह चांदी 60616 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो बढ़कर 60660 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह दोपहर में 60350 रुपये तक गई। इसमें 520 रुपये तक गिरावट दर्ज की गई।