आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) क्या आपको पता है इस समय आगरा में कितने लोगों की कोरोना जांच हो रही है. कितने मरीज हैं कोरोना के आगरा में. पढ़िए प्रशासन का लेटेस्ट अपडेट
आगरा में इस समय कोरोना नियंत्रण में है. लगभग आगरा कोरोना फ्री होने की ओर है. प्रशासन द्वारा इसको लेकर नया अपडेट जारी किया गया है. प्रशासन के अनुसार पिछले 24 घंटे में आगरा में 4644 लोगों की कोरोना जांच हुई है. इनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव आगरा में नहीं मिला है. जबकि इस दौरान एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है. प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार #Agra में अबतक 25756 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25295 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं इस समय आगरा में केवल 3 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 458 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हे. रिकवरी प्रतिशत 98.21 प्रतिशत हो गया है.