Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Police caught 4 chain snatchers and vehicle thieves…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Police caught 4 chain snatchers and vehicle thieves…#agranews

139

आगरालीक्स….(28 September 2021 Agra News) इन चार बदमाशों को गौर से देखिए. ये झपट्टा मारकर महिलाओं के गले से चेन छीन ले जाते थे. बाइक और स्कूटी भी करते थे चोरी. पुलिस ने इन्हें पकड़ा

रकाबगंज पुलिस ने पकड़ा बदमाशों को
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस व एसओजी टीम ने 4 ऐसे बदमाशों को पकड़ा है जो कि झपट्टा मारकर महिलाओं के गले से चेन छीन ले जाते थे. यही नहीं ये चारों बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इनके पास से 315 बोर तमंचा व अवैध तमंचा 32 बोर मय एक जिंदा कारतूस, एक चेन व बाइक और स्कूटी भी बरामद किए हैं. पुलिस ने इनको रामलीला ग्राउंड से पकड़ा है.

पकड़े गए आरोपियों के नाम
सलमान मिर्जा
मो​हसिन उर्फ मुच्छन
अरबाज उर्फ रहमान
अलीशेर

महिलाओं के गले से लूटा था मंगलसूत्र और चेन
पुलिस पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि जो टूटी हुई चेन व 7 हजार रुपये मिले हैं. यह चेन उसने अपने साथी सलमान, अलीशेर व अरबाज के साथ मिलकर 23 सितंबर को हुब्बेलाल इंटर कॉलेज बालूगंज के सामने एक स्कूटी पर बैठी महिला के गले से लूटी थी. यही नहीं इन्होंने 16 सितंबर को निर्भय नगर रोड दयालबाग से स्कूटी पर पीछे सवार एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र भी लूटा था. दोनों ही मामले संबंधित थानों में पंजीकृत हैं. मोहसिन ने बताया कि मंगलसूत्र को उसने व सलमान ने एक राहगीर को बीमारी का बहाना बनाकर 20 हजार रुपये में बेच दिया था. इसमें से 13 हजार रुपये हमने खर्च कर दिए थे और 7 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं.

बाइक व स्कूटी भी की थी चोरी
सलमान ने बताया​ कि अपोच बाइक उसने व मोहसिन ने 23 सितंबर को बालूगंज में चेन की लूट की घटना में प्रयुक्त की थी जो उसके उसके साथी अलीशेर ने दी थी. स्कूटी के संबंध में अरबाज ने बताया कि यह स्कूटी उसने अलीशेर के साथ मिलकर 20 सितंबर को बालूगुंज मार्केट में मिसफिला होटल के सामने से चोरी की थी. इन्होंने बताया कि हम सब लोग लूट का माल शाहरुख व सलमान को दे देते हैं. ये लोग माल बेचकर हमें रुपये दे देते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!