हाथरसलीक्स…हाथरस में बड़ा हादसा होने से बच गया. बच्चों को उतारने के बाद खड़ी हुई स्कूल बस पर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार. चारों पहिया जले..हड़कंप मच गया
हाथरस में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच् गया. स्कूल में बच्चों को उतारने के बाद बस साइड में खड़ी की ही थी कि कुछ ही देर में बस के ऊपर जा रहा हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर बस पर गिर गया. बस के अंदर परिचालक था जिसने कूदकर अपनी जान बचाई. बस के चारों पहिए जलकर राख हो गए. गनीमत रही कि बच्चों के समय यह हादसा नहीं हुआ. हाथरस के सासनी में एबीजी गुरुकुलम स्कूल है. विजयगढ़ से सोमवार सुबह स्कूल की एक बस बच्चोंं को लेकर स्कूल पहुंंची. बच्चों को उतारने के बाद चालक—परिचालक ने बस को स्कूल के गेट के बाहर साइड में खड़ा कर दिया. चालक नौहवत सिंह कुछ काम से बस में से नीचे उतर आया लेकिन परिचाक पप्पू बस में बैठकर खाना खाने लगा. अचानक बस के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर बस पर गिर गया. जिससे बस में आग लग गई और उसके चारों पहिए जलकर राख हो गए. परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना से हड़कंप मच गया. विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक कराया.