आगरालीक्स…आगरा में भाविप संयम ने किया पौधरोपण, ली रखरखाव की शपथ…
भारत विकास परिषद् संयम शाखा की ओर से संस्कृति माह के अंतरगत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पुलिस लाइन स्थित नार्थ ईदगाह कॉलोनी पार्क में किया गया। शुरुआत प्रान्तीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्याय रवि शिवहरे और पार्षद श्रीराम धाकड़ ने पौधा लगा कर की। अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि वर्तमान में जीव रक्षा के लिए पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए सबको आगे आना चाहिए। धरती पर पेड़-पौधे हमारे जीवन का मूल स्रोत है। ये नहीं होंगे तो पानी ही नहीं बरसेगा और न खेती ही होगी जिसके कारण अनाज का संकट खड़ा हो जाएगा।सचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधों से ही ऑक्सीजन मिलती है, यदि पेड़ ही कट जाएंगे तो ऑक्सीजन भी मिलना बंद हो जाएगी जिससे पृथ्वी पर जीवों का बचना मुश्किल हो जाएगा। परिषद् के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर वृक्षों को न काटने और उन्हें बड़े होने तक रखरखाव की शपथ ली। पौधरोपण कर समाज हित में जल संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य अभियान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संयोजक दीपाली बंसल, दीपेश बंसल, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, कन्हैया गोयल, आरती शिवहरे, रजनी जैन, वैशाली अग्रवाल, सीमा खटाना, रुचि अग्रवाल, रिचा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।