आगरालीक्स… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती कार आग लगने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। चालक को बचाया।..
आगरा की ओर आ रही थी कार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे एक कार लखनऊ की ओर से आगरा की तरफ आ रही थी। इटावा जनपद के सैफई क्षेत्र में अचानक कार में आग लग गई और वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
चालक को बचाया, ट्रामा सेंटर में भर्ती
वाहन चालकों ने तुरंत गाड़ियों को रोककर कार चालक को बाहर निकाल लिया। कार में अन्य सवारियां नहीं थी। घायल चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाद में दमकल ने कार में तेज हुई आग को बुझाया।