आगरालीक्स…(8 December 2021 Agra News) आगरा में अब मिनटों में बनेगा आधार कार्ड. कोई समस्या है तो तुरंत होगा समाधान. शहर के इस डाकघर में खुला आधार सेवा केंद्र
प्रधान डाकघर में खुला आधार सेवा केंद्र
आधार कार्ड बनाने के लिए अगर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आपकी परेशानी जल्द दूर हो सकती हे. दरअसल प्रतापपुरा स्थित डाकघर में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है. इसके कारण अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान नहीं होनापड़ेगा ओर कई दिनों तक चक्कर लगाने और घंटों लाइन में भी खड़ा नहीं होना पड़ेगा. प्रधान डाकघर में इसका शुभारंभ पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव ने किया. बड़ी बात ये है कि इस आधार केंद्र पर लगभग आधा दर्जन से अधिक काउंटर लगाए गए हैं जिन पर आधार बनाए जाएंगे.
एक दिन में एक हजार को मिलेगी सुविधा
प्रधान डाकघर में खुले इस आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन एक हजार आधार आवेदकों को सुविधा मिलेगी. यहां पर आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आसानी से आधार में संशोधन या फिर नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं. पीएमजी राजीव उमराव ने बताया कि आधार बनवाने वालो की भीड़ हर केंद्र पर देखने को मिल रही है जिससे आम व्यक्ति को भी काफी परेशानी हो रही है. आवेदकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ही यह कवायद की गई है. वर्तमान में 1 साथ लगभग आधार कार्ड बनवाने की 8 से अधिक मशीनें कार्य कर रही हैं. एक बार में लगभग 8 आधार कार्ड तैयार हो रहे हैं. इसीलिए यहां पर आने वाले लोगों को न ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा और न ही किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.