नईदिल्लीलीक्स… आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय दिल्ली की नई मेयर। भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोट से हराया। शांति के साथ हुआ चुनाव।
शैली को 150 और रेखा को 116 वोट मिले
आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता के लिए आज मतदान हुआ। इसमें ओबरॉय को 150 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 116 मत ही प्राप्त हो सके।
संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी सदनः शैली
मेयर चुने जाने के बाद शैली ओबरॉय ने कहा कि वह सदन को संवैधानिक तरीके से चलाएंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे।
दिल्ली की जनता की जीतः केजरीवाल
वहीं दिल्ली के सीएम ने ओबरॉय को बधाई देते हुए कहा कि यह दिल्ली की जनता की जीत है।