आगरालीक्स… आगरा में अंबेडकर जयंती पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ मायावती की झांकी है तो जीएसटी से लेकर कन्या भ्रूण हत्या और नशा मुक्ति के संदेश हैं। शनिवार को डाॅ भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती पर चक्कीपाट बिजलीघर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसके साथ ही जगदीशपुरा में भीम नगरी पर 127 किलो का केक काटा गया। रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भीम नगरी का शुभारंभ करेंगे।
आगरा में डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सुबह से रात तक कार्यक्रम हुए, सबसे बडे कार्यक्रम में रात 10 बजे के बाद चक्कीपाट बिजलीघर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 100 झांकियां हैं, इसमें से एक झांकी में रथ पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव हैं, उनके पीछे पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव हैं। इस झांसी पर लिखा है कि वक्त की पुकार, साथ ही कांशीराम और मुलायम सिंह का गले मिलते हुए का फोटो है। इसी तरह से केंद्र सरकार को आडे हाथ लेते हुए जीएसटी की झांकी है, जीएसटी के लागू होने से हुए नुकसान और परेशानियों को बयां किया गया है। एक झांकी में आजादी चाहिए लिखा है तो कुछ झााकियों में कन्या भ्रूण हत्या, नशा सहित सामाजिक कुरीतियों को लेकर संदेश दिए गए हैं। रात को प्रारंभ हुई शोभायात्रा सुबह भीम नगरी जगदीशपुरा पहुचेगी।
डाॅ कठेरिया ने काठा केस, बोले निर्दोषों को जेल से कराया जाएगा रिहा
भीम नगरी, जगदीश पुरा में एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया ने 127 किलो का केक काटा, वे बोले के भारत बंद में उत्पाद के बाद जो भी निर्दोष पकडे गए हैं। उन्हें जेल से छुडवाया जाएगा।
रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे शुभारंभ
भीम नगरी में रविवार को शोभायात्रा पहुंचेगी, रात को आप पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भीम नगरी का शुभारंभ करेंगे।