आगरालीक्स… आगरा में एक छात्रा अपने घर को छोडकर राजा की मंडी स्टेशन पहुंच गई, दोस्त को फोन किया, वह उसके घर आ रही है। इससे युवक के होश उड गए, पुलिस ने छात्रा को परिजनों के पास पहुंचाया।
हरीपर्वत क्षेत्र की 10 वीं की छात्रा पिछले दिनों दिल्ली जा रही थी, उसकी ट्रेन में एक युवक से मुलाकात हुई। एक दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिए, उनकी मोबाइल पर बात होने लगी। शुक्रवार रात को छात्रा की मां ने उसे मोबाइल पर बात करते देख लिया, उन्होंने मोबाइल छीन लिया और डांट लगाई।
दोस्त के घर जाने के लिए निकल आई छात्रा
शनिवार को छात्रा अपना घर छोडकर दोस्त के घर जाने के लिए निकल आई, वह राजा की मंडी स्टेशन पहुंच गई, स्टेशन के बाहर से छात्रा ने युवक को फोन किया कि वह अपने घर से चली आई है और उसके घर आ रही है। युवक के इन्कार करने पर छात्रा ने सुसाइड करने की धमकी दे दी। इससे युवक के होश उड गए, युवती पर मोबाइल नहीं था, युवक ने अपने पिता को राजा की मंडी स्टेशन भेज दिया, जिससे वह अपने घर वापस लौट जाए।
थाने पहुंचे परिजन, पुलिस ने छात्रा को समझाया
छात्रा के न मिलने पर परिजन थाना हरीपर्वत पहुंच गए, उन्होंने पुलिस को वह नंबर भी दिया, जिस पर छात्रा बात करती थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल पर फोन किया, उसने बताया कि छात्रा रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद पुलिस राजा की मंडी स्टेशन पर पहुंची, वहां उन्हें छात्रा युवक के पिता के साथ मिल गई।
घर जाने को नहीं थी तैयार
छात्रा से घर जाने के लिए कहा, उसने इन्कार कर दिया। वह अपने दोस्त के घर जाना चाहती थी। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की , कहा कि वह अभी 16 साल की है नाबालिग है इसलिए शादी नहीं हो सकती है। इसके बाद छात्रा अपने घर जाने के लिए तैयार हुई।