आगरालीक्स…(Agra News 24th July) आगरा में हंगामे और प्रदर्शन के बीच आज से आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है, पहले दिन 36 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के लिए जिन छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं उनके परीक्षा फार्म भरवाने के लिए छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में विवि में शनिवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है।
36 केंद्रों पर 456 परीक्षार्थी होंगे शामिल
पहले दिन विवि की परीक्षा 36 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। इन 36 केंद्रों पर 456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्रों की संख्या कम है लेकिन व्यवस्थाएं नहीं हुई है। उडन दस्ते नहीं बने हैं और कंट्रोल रूम भी स्थापित नहीं हो पाया है।
एक दिन पहले मिले प्रवेश पत्र
विवि की मुख्य परीक्षा से एक दिन पहले छात्र प्रवेश पत्र के लिए भटकते रहे। छात्रों को प्रवेश पत्र भी नहीं मिले हैं, शुक्रवार को छात्रों को शनिवार और सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिए गए।