आगरालीक्स.. आगरा के एडीए के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पैंसिया पर 1. 18 लाख बिजली बिल बकाया है, उन्हें नोटिस दिया गया है।
आगरा के एडीए के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पैंसिया फर्रुखाबाद में सीडीओ के पद पर कार्यरत थे, वे जनवरी 2021 तक फर्रुखाबाद में सीडीओ रहे, इसके बाद तबादला होने पर आगरा के एडीए के उपाध्यक्ष बन गए।
1 .18 लाख का बिजली बिल बकाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन सीडीओ फर्रुखाबाद डॉ राजेंद्र पैंसिया पर 1. 18 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता आरबी यादव का कहना है कि बिजली व्यवसाय संख्या अधिनियम के तहत डॉ राजेंद्र पैंसिया को 1. 18 लाख बिजली बिल बकाया जमा करने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया गया है। अगर बकाया बिल जमा नहीं किया जाता है तो भू राजस्व के बकाया की तरह से ही बिल वसूला जाएगा।