Abducted girl found in Agra, Justice for Agra ki beti trend on social media #agranews
आगरालीक्स …आगरा के सरन हास्पिटल से बुर्का पहनकर अगवा की गई युवती मिल गई है, पुलिस ने सीसीटीवी, कडी से कडी जोडकर युवती की तलाश की। पुलिस ने अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
आगरा में 23 फरवरी को सरन हॉस्पिटल दयालबाग से ताजगंज निवासी किशोरी को एक युवक बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया था। किशोरी अपनी भाभी के साथ सरन हास्पिटल में दवा लेने आई थी। इस मामले में जस्टिस फार आगरा की बेटी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए।
कडी से कडी जोडकर पहुंची पुलिस
इस मामले में किशोरी के पिता ने मेरठ निवासी महताब को नामजद किया था, वह किशोरी को पहले भी दो बार ले जा चुका था। मगर, इस बार मामला अलग निकला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सरन हास्पिटल, भगवान टॉकीज सहित अन्य जगहों के सीसीटीवी चेक किए। इसमें एक युवक पहले किशोरी को आटो से लेकर भगवान टाकीज तक पहुंचा। इसके बाद उसे कार में बिठा लिया और अपने साथ ले गया। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। अगवा करने वाले भी पकडे गए हैं। अभी मुख्य आरोपी नहीं पकडा गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि, युवती के बरामद करने की अभी तक पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
…