आगरालीक्स.. आगरा में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, इससे एमजी रोड पर जाम में पफंस सकते हैं, वे आगरा सुबह 11 बजे आ जाएंगे, आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे 65 वें एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में यशंवतराव केलकर पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
आगरालीक्स आगरा में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, इससे एमजी रोड पर जाम में पफंस सकते हैं, वे आगरा सुबह 11 बजे आ जाएंगे, आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे 65 वें एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में यशंवतराव केलकर पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
आगरा के आगरा कॉलेज मैदान पर 65 वां एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है, 25 नवंबर को समापन है, इससे पहले पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, वे सुबह 11 बजे आगरा आ जाएंगे और सुबह 11 30 बजे से आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
सुरक्षा के किए गए इंतजाम
आगरा कॉलेज मैदान पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बडी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। इससे एमजी रोड पर जाम के हालात रहेंगे। पुलिस तैयारी में जुटी है।