आगरालीक्स.. आगरा में एमआरएफ कंपनी के 27 लाख के टायर लुटेरों ने लूट लिए, जेल में लूट की साजिश रची गई। पुलिस ने लूट करने वालों को अरेस्ट कर लिया है, इनके पास से टायर जब्त किए गए हैं।
आगरा में छह नवंबर को एमआरएफ कंपनी के टायरों से भरा कंटेनर तेलंगाना से गुरुग्राम जा रहे कंटनेर को लूटा था। कंटेनर में 27 लाख के टायर थे। आगरा पुलिस ने बताया कि
पुलिस के अनुसार तेलंगाना से गुरुग्राम जा रहे कंटनेर में छह नवंबर को बदमाश ललितपुर में सवारी बनकर बैठ गए थे। चालक और सह चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया, इन दोनों को क्लीनर को अछनेरा क्षेत्र में फेंक कर चले गए थे।
मेरठ और हापुड में बेचे टायर, जेल में रची साजिश
पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों ने मेरठ और हापुड़ में बेचे गए थे। बदमाशाें ने पूछताछ में बताया कि लूट की साजिश मथुरा के कुख्यात बदमाश साहुन और शेरखान ने भरतपुर की जेल से रची थी। शामिल छह बदमाश अभी फरार हैं। ?
इन्हें किया अरेस्ट
राहुल खान, नौशाद, वसीम निवासी शेरगढ़ मथुरा, अलीमुद्दीन निवासी देहली गेट मेरठ और देवेंद्र निवासी गौतम नगर मेरठ गिरफ्तार किए गए हैं।