आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्पीड और टायर फटने से हादसे हो रहे हैं, ऐसे में एक्सप्रेस वे पर जाने से पहले टायर की हवा चेक करा लें, इससे हादसों की रोकथाम हो सकती है।
एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को लेकर यातायात पुलिस और एक्सप्रेस वे अथॉरिटी की बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसों का प्रमुख कारण हवा का टायर फटना है, यह टायर में हवा का प्रेशर कम होने और टायर की क्वालिटी खराब होने से हो रहा है।
एक्सप्रेस वे पर हो रहे चालान
पिछले दो महीने से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लगनी शुरु हो गई। पुलिस ने दो महीने में बंपर चालान किए। इसमें ओवर स्पीड के चालान की संख्या काफी है।