आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर गल्ला मंडी के पास एक्सीडेंट. बुलेट सवार युवक को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत
आगरा में रविवार शाम को हाइवे पर गल्ला मंडी के पास एक्सीडेंट हुआ है. रोडवेज बस ने एक बुलेट सवार युवक को चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया, जिससे उसका शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.