Sunday , 27 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Message of a healthy heart resonates at the ‘Chalta Rahe Mera Dil’ walkathon in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Message of a healthy heart resonates at the ‘Chalta Rahe Mera Dil’ walkathon in Agra…#agranews

22

आगरालीक्स...आगरा में हुई ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन. 3,500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, स्वस्थ हृदय का गूंजा संदेश

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा द्वारा आयोजित 3 किलोमीटर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन में 3,500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में शहरवासियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी ने आयोजन को एक भव्य जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप दिया।

Walkathon के दौरान प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए योग प्रदर्शन एवं विभिन्न स्वास्थ्य-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में Lucky Draw का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, जबकि अन्य पुरस्कारों में प्रीमियम स्पोर्ट्स शूज़ एवं स्मार्ट वॉच सहित स्वास्थ्य एवं फिटनेस से जुड़े उपयोगी पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के MD डॉ. कपिल त्यागी, Facility Director डॉ. मनीष गुरुदत्ता, ग्रुप CEO अमित सिंह, चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा यथार्थ हॉस्पिटल की पूरी टीम उपस्थित रही। यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस पहल ने आगरा में “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन” के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया। आयोजन में शामिल 3,500 से अधिक प्रतिभागियों ने नियमित शारीरिक सक्रियता, योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

“स्वस्थ हृदय के लिए केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बचाव और जागरूकता भी बेहद जरूरी है। योग, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। ‘चलता रहे मेरा दिल’ जैसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं।”
प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद

“यथार्थ हॉस्पिटल का प्रयास हमेशा से अत्याधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ प्रिवेंटिव हेल्थ और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा है। 3,500 से अधिक लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि आगरा के लोग अपने हृदय और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं। हमारा संदेश स्पष्ट है—हृदय की देखभाल बीमारी के बाद नहीं, बल्कि आज से शुरू होनी चाहिए।”
डॉ. कपिल त्यागी, एमडी, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स

“आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। हमें अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर वॉक, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। ‘चलता रहे मेरा दिल’ जैसे आयोजन लोगों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करते हैं।”
अमित सिंह, ग्रुप सीईओ, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स

“‘चलता रहे मेरा दिल’ केवल एक वॉकथॉन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सामूहिक संकल्प है। 3,500 से अधिक लोगों का एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना इस बात का मजबूत संदेश है कि हम सभी मिलकर हृदय स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बना सकते हैं। नियमित वॉक, व्यायाम, योग और संतुलित जीवनशैली हृदय को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”
डॉ. मनीष गुरुदत्ता, Facility Director, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive

आगरालीक्स…पितृपक्ष शुरू होते ही सब्जी की थाली भी थोड़ी बदल गई है,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News :”Honesty Rewarded”, SOS Auto-Rickshaw Drivers Honoured in Agra

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, ईमानदारी की मिसाल बने ऑटो चालकों का अब सम्मान से...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM Manish Bansal arrived to inspect the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी का निरीक्षण करने पहुंचे...

टॉप न्यूज़

Janak Puri Agra 2026: A divine Janak Mahal is being decked up in Agra to welcome Ram and Seeta…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राम-जानकी के स्वागत को सज रहा दिव्य जनक महल…जनकपुरी में...

error: Content is protected !!