Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Accident in Agra, youth poured acid to wake up relative#agranews
agraleakscrimeटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Accident in Agra, youth poured acid to wake up relative#agranews

आगरलीक्स(31st August 2021 Agra News)… आगरा में मजाक—मजाक में गंभीर हादसा. ससुराल में आए युवक ने रिश्तेदार को जगाने के लिए उसकी आंख में पानी समझ तेजाब डाला.

हादसे के बाद हड़कंप
आगरा में मजाक—मजाक में बड़ा हादसा हो गया। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशनलाल में ज्ञान सिंह पुत्र हरप्रसाद रहता है। उसकी ससुराल सिकंदराराऊ के गांव धर्मपुर में है। वहां उसका साला सोवी भारती रहता है। वह राज मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह का साला सोवी भारती रविवार को उसके घर आया था। ज्ञान सिंह को घर में कुछ काम कराना था। उसी दिन रात को ज्ञान सिंह का बहनोई प्रेमपाल भी आ गया। सोमवार रात सोवी घर पर चारपाई पर लेटा था। तभी प्रेमपाल को लगा कि वह सो रहा है। वहीं पास में एक बोतल रखी थी। उसे लगा कि इसमें पानी भरा है। जबकि उसमें तेजाब था। उसने मजाक—मजाक में उसे जगाने के इरादे से सोवी के चेहरे पर उड़ेल दिया। सोवी के चेहरे पर तेजाब गिरते ही वह चीख उठा। घर के लोग आ गए। हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई।

आंखों की रोशनी गई
बताया जा रहा है कि तेजाब गिरने के बाद उसको आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि शौचालय के बाहर जो बोतल रखी है, उसमें पानी है। अनजाने में उससे हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। राजीनामा के प्रयास चल रहे हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!