Tuesday , 8 September 2026
Home agraleaks The suspense of the question of seven crore rupees will end today#agranews
agraleaksEntertainmentटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

The suspense of the question of seven crore rupees will end today#agranews

168

आगरालीक्स(31st August 2021 Agra News)… हादसे में आंखों की रोशनी गंवा चुकी हिमानी आज बन जाएंगी करोड़पति. सात करोड़ रुपये के सवाल का सस्पेंस भी आज होगा खत्म. पूरे परिवार ने साथ देखा शो.

अब तक जीते 50 लाख रुपये

आगरा की हिमानी बुंदेला कौन बनेगा करोड़पति—13 में हॉटसीट पर हैं। सोमवार रात सोनी टीवी पर प्रसारित हुए केबीसी—13 में वह 50 लाख रुपये जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि यह शो पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर देखा। सभी लोग काफी उत्साहित नजर आए। जैसे ही एपीसोड खत्म हुए तो शहर वासियों ने उन्हें बधाइयां दी। फोन पर उनके आत्मविश्वास की तारीफ की।

आज खत्म हो जाएगा सस्पेंस
केबीसी में हिमानी बुंदेला सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटशीट पर बैठी हैं। उनमें गजब का आत्मविश्वास झलक रहा है। आज रात नौ बजे प्रसारित होने वाले शो में वह एक करोड़ के सवाल का जवाब देंगी। अब उनके पास कोई लाइफलाइन तक नहीं है। क्या वह सात करोड़ रुपये जीत पाएंगी, यह सस्पेंस भी आज रात को ही खत्म हो जाएगा। वह सोमवार रात तक 50 लाख रुपये जीत चुकी थीं।

दर्दनाक हादसे में चली गई थी आंखों की रोशनी
यहां आपको बता दें कि हिमानी बुंदेला गणित की टीचर हैं। वह केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाती हैं। एक दर्दनाक हादसे में 15 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने सपने साकार करने के लिए हिम्मत नहीं हारी। वह आगे बढ़ती चली गईं। खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हौसला बढ़ाया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A POCSO accused escaped by jumping off a moving train in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर भागा पॉक्सो का आरोपी. रात के...

बिगलीक्स

Agra Crime News: A woman’s body was found near the Jharna Nala in Agra. Police are on the scene…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झरना नाले के पास मिली महिला की लाश. हत्या कर...

बिगलीक्स

Agra News: Uproar in Agra over a child’s death in the hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बच्चे की अस्पताल में मौत पर हंगामा. परिजन बोले—रात को...

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

error: Content is protected !!