मथुरालीक्स…सनसनीखेज, मथुरा में छात्र की गला काटकर हत्या, खून से सनी लाश मिली.. फिजियोथेरेपी के फाइनल ईयर का था छात्र. कॉल्स डिटेल्स और सीसीटीवी देख रही पुलिस
यूपी के मथुरा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. घर से लापता फिजियोथेरेपी के छात्र की गला कटी लाश धौरेरा के जंगल में मिली है. छात्र एक दिन पहले से घर से निकला था लेकिन रात तक वापस न आने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. आज बुधवार दोपहर को उसकी लाश मिली. बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जांच के लिए छात्र के फोन की कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.मृतक छात्र का नाम विपिन निवासी नीमगांव गोवर्धन है. विपिन संस्कृति विवि से बैचलर आफ फिजियोथेरेपी कर रहा था. परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को विपिन पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी जाने को निकला था लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा. घरवालों ने काफी तलाश लेकिन कोई पता नहीं चला इस पर उन्होंने थाना छाता में गुमशुदगी दर्ज कराई.
जंगल में मिली लाशबुधवार दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने सूचना दी कि धौरेरा के जंगल की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है. उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था. सूचना पर जैंत पुलिस मोके पर पहुंच गई. जांच के दौरान शव की पहचान लापता छात्र विपिन के रूप में हुई. पुलिस कॉल्स डिटेल और यूनवर्सिटी मार्ग पर लगे सीसीटीवी देख रही है.