फिरोजाबादलीक्स…टूंडला के उसायनी मंदिर में नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा. पिता—पुत्री की मौत, 8 लोग घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में उसायनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया. एक्सीडेंट में पिता—पुत्री की मौत हो गई. ये लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे ते जो कि नारखी बछगांव मार्ग पर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है.
थाना नारखी के गांव गांगनी में रहने वाले उमेश ने मन्नत पूरी होने पर उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी में नेजा चढ़ाने की बात कही थी. सोमवार को पूरा परिवार व आसपास के लोग मंदिर नेजा चढ़ाने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे. ट्रॉली में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे. नारखी बछगांव मार्ग पर पेटोल पंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. हादसे के बाद लोग गिर गए इससे चीख पुकार मच गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया. यहां शैलेषवर्मा और उनकी बेटी प्रीति की मौत् हो गई.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायलों का इलाज चल रहा है