आगरालीक्स…(15 December 2021 Agra News) लो जी कर लो बात…मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पैसे के लिए भाई ने रचा ली बहन से शादी…एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में रुपयो के लिए एक भाई ने अपनी बहन के साथ ही शादी रचा ली. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो थाना में फर्जी दूल्हा लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा सात और जोड़े ऐसे सामने आए हैं जिनकी शादी गलत ढंग से कराई गई है. बता दें कि 11 दिसंबर को फिरोजाबाद मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 349 जोड़ों का विवाह कराया गया था. इस दौरान जानकारी मिली कि सिरसागंज गांधी मंडी स्थित रामलीला मैदान में कुछ कन्याओं का गलत जोड़ों के साथ विवाह हुआ हे. इसकी भनक लगी तो मौके से पकड़कर थाना सिरसागंज में पुलिस को सौंपा गया.

सिरसागंज नगर पालिका के सफाई नायक विनीत कुमार की ओर से थाना में दीपक निवासी अहमदपुर के खिलाफ धारा 419,420 के तहत अभियोग दर्ज कराया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. तो पता चला कि टूंडला ब्लॉक के गांव मरसेना में चार और बुर्ज नत्थू में तीन कन्याओं का विवाह गलत तरीके से किया गया है. समारोह के कुछ जोड़ों के फोटो व वीडिया सामने आए तो पता चला कि इनमें से एक मामले में रिश्ते के शादीशुदा भाई ने बहन से ही शादी कर ली है. इस मामले में जांच के बाद नगला प्रेम (घड़ी) निवासी भाई के खिलाफ समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह ने तहरीर दी है.