लखनऊलीक्स…सीएम योगी ने हाथरस हादसा मामले में एसआईटी जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर और तहसीलदार निलंबित किए। कई और पर गाज संभव
सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों का मामला
हाथरस के सिकन्दराराउ क्षेत्र में पिछले दिनों नारायण साकार भोले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान हुई 121 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है।
सरकार ने की कड़ी कार्रवाई
सरकार ने सिकंदराराऊ के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और इंस्पेक्टर सिकंदराराऊ को भी निलंबित कर दिया है। अभी कई और पर गाज गिरना संभव है।