नईदिल्लीलीक्स..पीएम मोदी ने मास्को में आज कहा कि भारत के विकास की रफ्तार से दुनिया हैरान है। तीसरे क कार्यकाल में तीन गुनी रफ्तार से होंगे कार्य।
मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित
पीएम मोदी दो दिन के रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने आज मास्कों में भारतीय समुदाय के लोगो को संबोधित करते हुए यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। भारत जो ठान लेता है, उसे पूरा करता है।
दुनियाभर के भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में फैले भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा है। भारतीय अपने देश पर गर्व करते हैं। देशवासियों ने विकसित भारत का संकल्प लिया है जिसे पूरा करने में लगी है।
पीएम का भव्य स्वागत
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पीएम मोदी का रूस पहुंचने पर जोरदार स्वाग किया गया, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी शिखर वार्ता होगी।