नईदिल्लीलीक्स…बिहार पुलिस ने पटना में कथा के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी व बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कार्रवाई। जानें क्यों काटा चालान…
पटना में हुई कथा में आए थे 35 लाख लोग
पटना के पास नौबतपुर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा थी। पांच दिनों तक 13 मई से 17 मई तक चली कथा में तकरीबन 35 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था।

सांसद मनोज तिवारी शास्त्री को एयरपोर्ट से लाए थे
पूर्व भोजपुरी एक्टर और गायक और भाजपा से सांसद मनोज तिवारी खुद बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को लेने एयरपोर्ट गए थे। दोनों जिस गाड़ी से रवाना हुए उस पर मध्य प्रदेश का नंबर प्लेट लगा था।
दोनों ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, पुलिस ने ट्रेफिक नियम का उल्लंघन माना
बताया जा रहा है कि दोनों एयरपोर्ट से होटल गए। मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री में से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाया था। बिहार पुलिस ने इस ट्रैफ़िक नियम के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की है. जिस गाड़ी में दोनों बैठे थे उस गाड़ी का 1000 रुपये का चालान काटा है।
चार्टर्ड प्लेन से जाने पर भी उठे सवाल
धीरेंद्र शास्त्री पटना से मध्य प्रदेश चार्टर्ड प्लेन के ज़रिए गए। आरजेडी-जेडीयू के कुछ नेताओं ने सवाल उठाया कि बाबा के पास चार्टर्ड प्लने कहां से आया। साथ ही रनवे पर भी काफी भीड़ पहुंच गई थी।
अमिताभ बच्चन का भी कटा था चालान
उल्लेखनीय है कि अभी अमिताभ बच्चन का भी बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार से लिफ्ट लेने पर चालान कटा था।