Monday , 20 April 2026
Home Technology YouTube has made a big change, the fun of watching videos on Smart TV is gritty, people are getting disillusioned with Twitter
Technologyटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

YouTube has made a big change, the fun of watching videos on Smart TV is gritty, people are getting disillusioned with Twitter

170

आगरालीक्स… यू-ट्यूब ने किया बड़ा बदलाव, स्मार्ट टीवी पर वीडियो देखने का मजा होगा किरकिरा। ट्विटर से भी लोगों का हो रहा है मोह भंग।

इंटनेट से स्मार्ट टीवी पर यू-ट्यूब सबसे ज्यादा

सस्ते इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण डीटीएच का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है। अब लोग इंटरनेट की ही सहारे हैं। हर किसी के घर में आपको आज स्मार्ट टीवी मिल जाएगा। तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म होने के बावजूद टीवी पर सबसे ज्यादा यू-ट्यूब देखा जा रहा है। इस पर आने वाले विज्ञापन तो काफी चर्चित हैं।

30 सैकेंड का विज्ञापन रहेगा, हटाना मुश्किल

अब यू-ट्यूब ने कहा है कि टीवी पर अब 30 सेकेंड का विज्ञापन दिखाएगा। दरअसल फिलहाल 15-15 सेकेंड को दो विज्ञापन दिखाए जाते हैं, लेकिन अब 30 सेकेंड का एक विज्ञापन दिखाया जाएगा, जिसे स्किप नहीं किया जा सकेगा। इसकी शुरुआत अमेरिकी यूजर्स के साथ सबसे पहले होगी। यू-ट्यूब ने कहा है कि यू-ट्यूब टीवी के यूजर्स की संख्या केवल अमेरिका में 150 मिलियन के पार पहुंच गई है।

ट्यूटर को एक साल में 60 प्रतिशत अमेरिकी यूजर्स ने कहा अलविदा

पिछले साल अक्तूबर में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से ट्विटर में कई सारे बदलाव देखने को मिले। इन बदलावों में एक प्रमुख बदलाव दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से लोगों का मोहभंग होना है।

ट्विटर अब पहले जैसा नहीं रहा

कई लोगों का मानना है कि एलन मस्क ने ट्विटर को पहले जैसा नहीं छोड़ा है। इसका प्रमाण अब एक नई रिसर्च रिपोर्ट में भी मिला है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले एक साल में 60 फीसदी अमेरिकी यूजर्स ने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

error: Content is protected !!