नईदिल्लीलीक्स…बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कान्स 2023 में पहनी ड्रेस से हुई ट्रोल। फैंस ने कहा- एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा परांठा। देखें तस्वीरें…

फैंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई ऐश्वर्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से इस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कारपेट पर वॉक किया लेकिन व फ़ैन्स को उतना इम्प्रेस नहीं कर पाई। बहुत से लोगों ने क्वीन को ट्रोल कर दिया।
ब्लैक गाउन पर एल्युमिनियम पैलेट्टेस

उन्होंने रेड कॉरपेट पर एक सिल्वर और ब्लैक कलर का गाउन पहना था। गाउन पर एल्युमिनियम पैलेट्टेस और क्रिस्टल्स लगे थे। गाउन में एक सिल्वर कलर का हुड भी लगा था। ऐश ने इसके साथ लुज़ हेयर लुक चुना। गाउन पर एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक बो भी दिखाई दिया। फैंस ने उनकी इस ड्रेस पर ट्रोल कर रखा है, मीम्स की बाढ़ आ गई है, उन्हें एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा परांठा तक कह है।