आगरालीक्स…आगरा में बेजुबान को पहले मारा, फिर रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा. वीडियो वायरल होने के बाद दो आोपी अरेस्ट…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में बेजुबान जानवर के साथ वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपियों ने पहले उसे बुरी तरह से मारा और फिर बाद में रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए ले गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को पहले तो बुरी तरह से मारते हैं और फिर उसे रस्सी से बांधकर बाइक के पीछे घसीटते हुए ले जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.