हरिद्वारलीक्स… हरिद्वार में गंगा घाटों पर स्नान के दौरान महिलाओं के फोटो, वीडियो बनाने वालों खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। चेतावनी बोर्ड लगे।
महिला आयोग में शिकायत के बाद सख्ती
हिंदू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं।
मुकदमा दर्ज कर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
इनमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि महिलाओं के फोटो, वीडियो और शार्ट वीडियो बनाना कानूनी अपराध है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था पहले से ही है, पर अनुपालन नहीं कराया जाता है। कुछ समय से देखने में आ रहा था कि कुछ ब्लागर हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर स्नान करती महिलाओं और बालिकाओं के फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर डाल रहे हैं।