नईदिल्लीलीक्स… रूस के दक्षिणी दागिस्तान में आतंकी हमला। गोलीबारी में 15 से ज्यादा लोगों की हत्या। पुलिस अफसर, पादरी भी शामिल।
चर्च और यहूदियों के पूजास्थल पर गोलीबारी
दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने सोमवार तड़के एक वीडियो बयान जारी किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्च के अलावा एक यहूदियों के पूजा करने की जगह और पुलिस चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
मुस्लिम क्षेत्रों में हुई वारदात
रूस के नेशनल काउंटर टेररिस्ट कमेटी ने बताया कि हमला मुख्य रूप से मुस्लिम क्षेत्र में किया गया जहां, आतंकी गतिविधि पहले देखने को मिल चुकी है। इलाके में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।