आगरालीक्स …आगरा में युवक स्ट्रेची ब्रिज पर चढ़ा, बोला यमुना में कूद कर सुसाइड करने जा रहा हूं, इसी बीच बस आ गई और युवक को बचा लिया गया।
आगरा के यमुना किनारा रोड पर स्ट्रेजी ब्रिज है, इसमें नीचे वाहन चलते हैं और ऊपर रेलवे ट्रैक है। मंगलवार सुबह एक युवक स्ट्रैची ब्रिज पर चढ़ा, लोगों ने उसे ब्रिज पर चढ़ा हुआ देखा तो नीचे आने के लिए कहा, युवक ने कहा कि वह यमुना में कूदकर सुसाइड करने जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।
बस पर चढ़कर युवक को नीचे उतरा
इसी दौरान एक बस स्ट्रेची ब्रिज के नीचे से जा रही थी, बस की छत पर सामान रखा था, इससे वह ब्रिज के पास तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बस को रुकवा दिया, उस पर चढ़ गए और युवक को नीचे खींच लिया, अभी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।