नईदिल्लीलीक्स… टीवी सीरियल श्री कृष्ण में नंद बाबा और मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू पंडित के ससुर की भूमिका से चर्चित अभिनेता शाहनवाज प्रधान नहीं रहे।

समारोह में दिल का दौरा पड़ गया था
अभिनेता शाहनवाज प्रधान मुंबई में कल एक समारोह के दौरान बेहोश हो गए, उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी।
बचपन से ही अभिनय में रहे सक्रिय
उड़ीसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में शाहनवाज प्रधान सात साल की उम्र में परिवार के साथ रायपुर आ गए थे। 7वीं कक्षा में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था, यहीं से उनका झुकाव अभिनय की तरफ बढ़ा।
श्री कृष्णा में नंद बाबा की भूमिका से चमके
कॉलेज के बाद उन्होंने लोकल ड्रामा ग्रुप ज्वॉइन कर लिया और प्ले करने लगे थे। 80 के दशक में श्री कृष्णा में नंद की भूमिका निभा कर शाहनवाज लोकप्रिय हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक अलिफ लैला में भी अभिनय किया था।
अब मिर्जापुर-3 में नजर आएंगे
हाल ही में उनकी नई फिल्म मिड डे मील रिलीज हुई थी, भले ही शाहनवाज अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह जल्द ही मिर्जापुर-3 में नजर आएंगे और इसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की थी।