आगरालीक्स… महाशिवरात्रि पर आगरा शिवमय हुआ। तड़के से शिवालयों में भोलेनाथ को कांवड़, जेहर चढ़ाई। जलाभिषेक किया।

रात से सुबह चार बजे तक चले अनुष्ठान
आगरा के प्रमुख महादेव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रम रात बारह बजे से शुरू हो गए। पूजा-अर्चना समेत सुबह चार बजे तक विभिन्न अनुष्ठान चलते रहे। सुबह चार बजे से मंदिरों के पट कांवड़ियों और शिवभक्तों के जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए।
मंगला आरती के बाद चढ़ाई गईं कांवड़
कैलाश महादेव मंदिर में रात में की अनुष्ठान हुए, सुबह मंगला आरती के बाद सुबह चार बजे से महादेव पर कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान भक्तों द्वारा सैकड़ों कांवड़ चढाई गईं। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
शहर के प्रमुख मंदिरों में लगी भक्तों की कतार
बल्केश्वर महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, श्री मनःकामेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।
मंदिरों में मंगलगीतों के साथ चढ़ाई जेहर
शिवभक्तों ने महादेव का तरह तरह से अभिषेक किया गया। महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना के साथ गीत गाते हुए जेहर चढ़ाईं