आगरालीक्स.. आगरा के दयालबाग में एडीए ने यमुना किनारे पर बने गापति वंडर सिटी के 24 फ्लैट ध्वस्त कर दिए। अभी 36 फ्लैट ध्वस्त किए जाने हैं।
आगरा में यमुना किनारे दयालबाग में डूब क्षेत्र में बनी बिल्डिंगों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इसमें गणपति वंडर सिटी 70 फ्लैट हैं। एडीए की टीम 10 फ्लैट ध्वस्त कर चुकी है। शुक्रवार को एडीए की टीम बुलडोजर और पोकलेन मशीन को लेकर पहुंची।
24 फ्लैट किए ध्वस्त
एडीए की टीम ने गणपति वंडर सिटी के 24 फ्लैट ध्वस्त कर दिया। एडीए के अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि डूब क्षेत्र के 2300 वर्गमीटर जमीन में गणपति वंडर सिटी के 70 फ्लैट बने हु हैं। इन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। सहायक अभियंता अनुराग चौधरी का मीडिया से कहना है कि 24 फ्लैट ध्वस्त कर दिए गए हैं, 10 फ्लैट पहले ध्वस्त किए जा चुके हैं। अभी 36 फ्लैट और ध्वस्त किए जाने हैं।