आगरालीक्स ..आगरा में एडीए की कार्रवाई, मोबाइल टावर किया सील, काॅलोनी में बैरियर और सडक पर लगाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया।
आगरा में एडीए ने गुरुवार को वैभव एस्टेट, लोहामंडी में सडक पर बनाए गए बैरियर और दीवार को ध्वस्त कर दिया, इसके बाद एडीए की टीम ने दहतोरा रोड पर कार्रवाई की। यहां दहतोरा मोड पर सहदेव नगर में एक खाली प्लाट पर बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगाया जा रहा था, इसे एडीए की टीम ने सील कर दिया। टीम में सहायक अभियंता के सिंह, राजीव गोविल, राजकपूर आदि मौजूद रहे।