आगरालीक्स आगरा में एक करोड से गुरु द्वारा गुरु के ताल पर हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज की टाइल उदघाटन से पहले ही चटक गई हैं, फुट ओवरब्रिज की 35 टाइल्स चटक गई हैं।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए शहर में सात फुट ओवरब्रिज यानी एफओबी बनाए गए हैं। गुरु द्वारा गुरु का ताल पर भी एफओबी बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफओबी आठ महीने में बनकर तैयार हुआ है, इसकी लागत एक करोड है। अभी एफओबी का उदघाटन नहीं हुआ है, इससे पहले ही एफओबी की टाइल्स चटक गई हैं। इससे पहले अब्बु उल्लाह की दरगाह पर बने एफओबी की टाइल्स भी चटक गईं थी, एफओबी को बंद करना पडा था।
अभी नहीं हुआ हैंडओवर
एनएचआई के परियोजना निदेशक एमके बंसल का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने अभी एफओबी हैंडओवर नहीं किया है, मरम्मत के बाद ही एफओबी का हस्तांतरण किया जाएगा।