आगरालीक्स …आगरा में 22 मैरिज होम को सील किया जाएगा, नौ कोचिंग सेंटर को नोटिस दिए गए हैं, संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन्हें भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
सूरत कोचिंग अग्निकांड में 22 की मौत के बाद सख्ती की गई है। आगरा में तमाम कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, इनमें मानक पूरे नहीं हैं, इसमें से अधिकांश कोचिंग सेंटर आवासीय भवनों में चल रहे हैं। एडीए के संयुक्त सचिव सोम कमल सीताराम का कहना है कि नौ कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजा गया है, इनका जवाब संतोषजनक न आने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
बिना नक्सा पास कराए बने 22 मैरिज होमों पर शिकंजा
बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से संचालित 22 मैरिज होम को सील करने के आदेश दिए गए हैं। मैरिज होम पर तीन जून से कार्रवाई शुरू होगी। एडीए की दो टीमें गठित की गई हैं।
जिले में 500 मैरिज होम हैं, जिनमें 90 फीसद का नक्शा पास नहीं है। एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर ऐसे 22 मैरिज होम को चिन्हित किया गया।
पुलिस की मौजूदगी में होगी कार्रवाई
मीडिया से एडीए के कार्यवाहक सचिव केपी सिंह का कहना है कि अवैध मैरिज होम को सील करने के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी अमित पाठक से पुलिस फोर्स मांगा गया है। तीन जून से सीलिंग की कार्रवाई शुरू होगी। एडीए ने दो सौ मैरिज होम को नोटिस जारी किया है। इनका नक्शा पास नहीं है। न ही आग से बचाव के इंतजाम हैं।
फाइल फोटो